जबलपुर (मप्र), 30 दिसंबर अमेरिका से मध्यप्रदेश के जबलपुर में पिछले सप्ताह आई 38 वर्षीय एक महिला यहां कोरोना वायरस संक्रमित पायी गयी है, जिसके बाद वह अपने घर पर पृथक-वास में है।
स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त संचालक डॉ. संजय मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित पायी गयी यह महिला अपने पति और बेटी के साथ अमेरिका से 23 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी और वहां से आगरा होते हुए 26 दिसंबर को जबलपुर आई।
उन्होंने कहा कि महिला को खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर उसकी कोरोना वायरस जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाई गई। मिश्रा ने बताया कि जांच का परिणाम बृहस्पतिवार को प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने आज (शुक्रवार को) लिए जा रहे हैं।
मिश्रा ने कहा कि इस महिला के नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए ग्वालियर स्थित डीआरडीओ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला और उसका परिवार कोलकाता में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने तीन सप्ताह के लिए भारत आया है। उन्होंने बताया कि यह महिला अमेरिका में काम करती है और अपनी भारत यात्रा के दौरान जबलपुर में अपने ससुराल वालों को मिलने आयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY