देश की खबरें | संभल में जामा मस्जिद के पास कुआं सार्वजनिक भूमि पर स्थित है: उप्र सरकार ने न्यायालय से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के पास विवादित ‘‘निजी कुआं’’ सार्वजनिक भूमि पर स्थित है।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के पास विवादित ‘‘निजी कुआं’’ सार्वजनिक भूमि पर स्थित है।

शीर्ष अदालत के 10 जनवरी के निर्देश के बाद प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता एक सार्वजनिक कुएं पर निजी अधिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह कुआं उन 19 कुओं का हिस्सा है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा वर्षा जल संचयन, जल पुनर्भरण और सभी समुदायों के उपयोग के लिए पुनर्जीवित किया जा रहा है।’’

इसमें कहा गया है कि स्थानीय रूप से ‘धरणी वराह कूप’ के नाम से जाना जाने वाला कुआं विवादित धार्मिक स्थल के अंदर नहीं, बल्कि उसके निकट स्थित है तथा इसका मस्जिद से कोई संबंध नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘यहां तक ​​कि विवादित धार्मिक स्थल भी सार्वजनिक भूमि पर स्थित है। यह प्रस्तुत किया जाता है कि कुआं एक सार्वजनिक कुआं है और मस्जिद/विवादित धार्मिक स्थल के अंदर कहीं भी स्थित नहीं है। वास्तव में, मस्जिद के अंदर से संबंधित कुएं तक कोई पहुंच नहीं है।’’

शीर्ष अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और अन्य से संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के पास स्थित संबंधित कुएं को लेकर कोई कदम नहीं उठाने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\