एजेंसी न्यूज

Jharkhand: चाईबासा में विचाराधीन कैदी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या की

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंडल कारागार में हत्या के आरोपी एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को छत से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक कैदी मुरली लागुरी (30) के खिलाफ टोन्टो थाना में हत्या का मामला दर्ज था.

Jharkhand: चाईबासा में विचाराधीन कैदी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

चाईबासा (झारखंड), 10 सितंबर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंडल कारागार में हत्या के आरोपी एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार को छत से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मृतक कैदी मुरली लागुरी (30) के खिलाफ टोन्टो थाना में हत्या का मामला दर्ज था.

चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि छत से कूदने के बाद कैदी को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उपायुक्त ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम से कराया जाएगा. यह भी पढ़ें : Haryana: हरियाणा में नवजात को बेचने का प्रयास कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि उक्त कैदी ने बृऊस्पतिवार को कारागार से भागने का भी प्रयास किया था. उन्होंने बताया कि आज की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कैदी के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).