देश की खबरें | कॉर्बेट बाघ अभयारण्य क्षेत्र में दो व्यक्तियों पर हमला करने वाला बाघ पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य की ढेला रेंज में स्थित सांवल्दे गांव के दो व्यक्तियों पर हमला करने वाले बाघ को पकड़ लिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ऋषिकेश, 17 फरवरी उत्तराखंड में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य की ढेला रेंज में स्थित सांवल्दे गांव के दो व्यक्तियों पर हमला करने वाले बाघ को पकड़ लिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हाल में हुए इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया ।

अभयारण्य के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बाघ को वन कर्मचारियों की टीम ने रविवार देर शाम बेहोश करके पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि बाघ को फिलहाल पिंजरे में नजदीकी रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

बडोला ने बताया कि भविष्य में बाघ को रखे जाने की जगह का निर्धारण प्रदेश के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के निर्देशों के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बाघ ने पिछले माह की नौ तारीख को कॉर्बेट के जंगलों में प्रेम सिंह नाम के एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना भी जंगल में 13 फरवरी को हुई जिसमें जंगल में गश्त पर गयी टीम के सदस्य गोविंद पंवार को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। पंवार का फिलहाल उपचार किया जा रहा है ।

बाघ-मानव संघर्ष की अधिकांश घटनाएं जंगल में होती हैं जहां ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जाते हैं और बाघ से अचानक आमना-सामना हो जाने से अप्रिय घटना हो जाती है।

इस बाघ के हमलों को लेकर सांवल्दे के ग्रामीण विगत एक सप्ताह से आंदोलनरत थे। उनकी मांग थी कि बाघ से तत्काल निजात दिलाई जाए। ग्रामीणों ने सांवल्दे में मुख्य मार्ग को भी बंद कर दिया था। हालांकि, बाद में कॉर्बेट प्रशासन ने कोतवाली रामनगर में आंदोलनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\