एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: इंदौर के पटाखा कारखाना में विस्फोट के कारण झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा

इंदौर जिले के पटाखा कारखाने में हफ्ते भर पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 27 वर्षीय मजदूर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई.

Madhya Pradesh: इंदौर के पटाखा कारखाना में विस्फोट के कारण झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा
(Photo : X)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 अप्रैल : इंदौर जिले के पटाखा कारखाने में हफ्ते भर पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 27 वर्षीय मजदूर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई. इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की तादाद बढ़कर तीन पर पहुंच गई. यह भी पढ़ें : West Bengal:TMC नेता और आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया -Video

चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलसे अर्जुन राठौर (27) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).