एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे जिले की कपड़ा प्रसंस्करण इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा प्रसंस्करण इकाई में बुधवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे जिले की कपड़ा प्रसंस्करण इकाई में आग लगी, कोई हताहत नहीं

ठाणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा प्रसंस्करण इकाई में बुधवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि यह आग दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर डोंबिवली स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन केंद्र और आस-पास के इलाकों से पांच दमकल गाड़ियां और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल की एक टीम मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के पीछे घटनास्थल पर पहुंच गई है।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी से उठती आग की लपटें और धुआं दूर तक देखा जा सकता था और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).