एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में तापमान में गिरावट, प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून सहित उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में आ गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तराखंड में तापमान में गिरावट, प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में

देहरादून, 12 जनवरी देहरादून सहित उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में आ गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जबरदस्त ठंड से बढ़ी ठिठुरन के बीच मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिन अभी बनी रहेगी।

देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और यह 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस था। देहरादून में न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

देहरादून में सुबह धुंध छायी रही और दिन भर धूप का लुका—छिपी का खेल चलता रहा।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलती रहीं और शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए।

मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक राज्य के हरिद्ववार, उधमसिंह नगर जिलों तथा उनसे लगे हुए देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर एवं कहीं—कहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिलों में शनिवार के लिए प्रचंड शीतलहर और घने कोहरे का नारंगी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को कम दृश्यता के चलते ड्राइविंग में सावधानी बरतने तथा ठंड से बचाव की सलाह दी है। इन जिलों से लगे अन्य जिलों के मैदानी इलाकों में 16 जनवरी तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).