एजेंसी न्यूज

Haryana: गुरुग्राम में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण तनाव में किशोरी ने की आत्महत्या

रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन मास्टर को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक एक सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं थी और इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला किया.

Haryana: गुरुग्राम में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण तनाव में किशोरी ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गुरुग्राम: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में 17 वर्षीय किशोरी द्वारा ट्रेन (Train) के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है. पुलिस (Police) के मुताबिक किशोरी राज्य स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी (Football Player) थी और 12वीं कक्षा की अपनी आगामी बोर्ड परीक्षा (Board Exam) को लेकर काफी तनाव में थी. पुलिस के अनुसार बरामद किए गए सुसाइड नोट (Suicide Note) से यह पता चला है कि परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी नहीं थी, जिसकी वजह से वह काफी तनाव में थी. Karnataka: प्रेमी की फेक सुसाइड की बात सुनकर महिला ने की आत्महत्या

हालांकि, किशोरी के पिता ने दावा किया है कि वह दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आई थी. यह घटना शुक्रवार रात यहां चौमां रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. पुलिस के अनुसार, शनिवार को होने वाली अर्थशास्त्र की परीक्षा के लिए छात्रा अपने सहपाठी से किताब उधार लेने गई थी.

रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन मास्टर को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक एक सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं थी और इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला किया.

किशोरी के पिता ने कहा, "मेरी बेटी एक अच्छी फुटबॉल खिलाड़ी भी थी. जब वह अपने दोस्त के घर से लौट रही थी, तब ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई." पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार ने कहा, "हम उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद होने के कारण जांच कर रहे हैं. हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया और घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).