विदेश की खबरें | ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने सोशल मीडिया कंपनियों को जवाबदेह ठहराने के फैसले से सहमति जताई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्राजील की शीर्ष अदालत में 8-3 के मत से पारित आदेश में गूगल, मेटा और टिकटॉक जैसी दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों को घृणास्पद भाषण, नस्लवाद और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर सक्रिय रूप से निगरानी रखने और उसे हटाने के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

इस मामले से ब्राजील और अमेरिकी सरकार के बीच संबंध अस्थिर हो गए हैं।

फैसले के आलोचकों ने चिंता व्यक्त की है कि अगर प्लेटफार्म पहले से ही ऐसी सामग्री हटा देते हैं तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है।

बृहस्पतिवार को न्यायालय द्वारा निर्णय प्रकाशित किए जाने के बाद, लोग गैर-कानूनी सामग्री डालने और पीड़ित द्वारा ध्यान में लाए जाने के बाद भी उसे हटाने से इनकार करने पर सोशल मीडिया कंपनियों पर मुकदमा कर सकेंगे।

न्यायालय ने इस बारे में कोई ठोस नियम नहीं बनाए कि कौन सी सामग्री अवैध है, और इसे अलग-अलग मामलों के आधार पर तय करने के लिए छोड़ दिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)