Sensex Update: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 672 अंक चढ़ा
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी जारी रहने और वैश्विक बाजारों में सुधार से प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली. इस दौरान सेंसेक्स 672 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
मुंबई, 20 सितंबर : बैंकिंग शेयरों में खरीदारी जारी रहने और वैश्विक बाजारों में सुधार से प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली. इस दौरान सेंसेक्स 672 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से भी बाजार को समर्थन मिला. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 672.06 अंक चढ़कर 59,813.29 पर था. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 209.5 अंक बढ़कर 17,831.75 पर पहुंच गया.
इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़कर 79.65 पर पहुंचा
सेंसेक्स सोमवार को 300.44 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 59,141.23 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 91.40 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 17,622.25 पर पहुंच गया. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 92.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 312.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

