जरुरी जानकारी | शेयर बाजार शुरुआती कारोबार मे मामूली नुकसान में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बेहद उतार-चढ़ाव भरे रुख के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में मामूली नुकसान के साथ खुले। कमजोर वैश्विक रुख के बीच लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में गिरावट से बाजार नीचे आया।
मुंबई, 11 मई बेहद उतार-चढ़ाव भरे रुख के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में मामूली नुकसान के साथ खुले। कमजोर वैश्विक रुख के बीच लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में गिरावट से बाजार नीचे आया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.93 अंक के नुकसान से 61,920.17 अंक पर आ गया। शुरुआत में यह 62,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 15.05 अंक टूटकर 18,300.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूट गया। कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन ए एम नाइक ने पद छोड़ने की घोषणा की है।
आईटीसी, भारती एयरटेल, नेस्ले, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
वहीं एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, विप्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

