एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 1,329 अंक उछला

घरेलू शेयर बाजारों में सात दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी. दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 2.5 प्रतिशत तक बढ़त में रहे.

Sensex Update: शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 1,329 अंक उछला
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 25 फरवरी : घरेलू शेयर बाजारों में सात दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी. दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 2.5 प्रतिशत तक बढ़त में रहे. यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की तरफ से लगायी गयी कड़ी पाबंदियों के साथ वैश्विक बाजारों में आयी तेजी का सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर पड़ा. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में एक दिन में दो साल की सबसे बड़ी गिरावट आयी थी.

बीएसई सेंसेक्स 1,328.61 यानी 2.44 प्रतिशत उछलकर 55,858.52 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 410.45 अंक यानी 2.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,658.40 अंक पर बंद हुआ. एचयूएल और नेस्ले को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर लाभ में रहे. टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में 6.54 प्रतिशत तक की तेजी रही. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 2,700 अंक से अधिक लुढ़क गया था. दो साल में किसी एक दिन की यह सबसे बड़ी गिरावट थी. निफ्टी में भी 815 अंक की भारी गिरावट आयी थी. यह भी पढ़ें : Sensex Today: सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी की भी तेज शुरुआत

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन संकट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. रूस पर पाबंदियों की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के साथ एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में भी मजबूती आयी. इस बीच, अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान से यूक्रेन की मदद का संकल्प जताया है. साथ ही रूस पर और आर्थिक तथा वित्तीय पाबंदिया लगाने पर सहमति जतायी है. उधर, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 100.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).