Haryana Shocker: हरियाणा के जींद में बेटा बना जल्लाद, मामूली सी कहासुनी के बाद मां की कर दी हत्या
हरियाणा के जींद जिले के उझाना गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने सो रही अपनी बुजुर्ग मां की खाट की बाही से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या कर दी पुलिस ने इसकी जानकारी दी
Haryana Shocker: हरियाणा के जींद जिले के उझाना गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने सो रही अपनी बुजुर्ग मां की खाट की बाही से ताबड़-तोड़ हमला कर हत्या कर दी पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया.
गढ़ी थाना पुलिस ने मरने वाली महिला शांति देवी (64) के जेठ की शिकायत पर फरार बेटे संजीव ऊर्फ काला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद संजीव उर्फ काला ने खाट की बाही से ताबड़ तोड़ वार कर अपनी मां शांति देवी की उस वक्त हत्या कर दी, जब वonह चारपाई पर सोई हुई थी. यह भी पढ़े: MP Shocker: पैसों की लालच में सगी बेटी ने पति के साथ मिलकर की 60 वर्षीय बूढ़ी मां की हत्या, दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, पुलिस ने रुपये न लौटाने पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मनीष के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

