देश की खबरें | नये भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त सिविल सेवकों पर : जितेंद्र सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत के सपने को साकार करने और इस दिशा में सक्रिय भागीदारी दिखाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त सिविल सेवकों पर है। उन्होंने कहा कि नया भारत पूरी दुनिया को राह दिखाएगा।
नयी दिल्ली, सात जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत के सपने को साकार करने और इस दिशा में सक्रिय भागीदारी दिखाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त सिविल सेवकों पर है। उन्होंने कहा कि नया भारत पूरी दुनिया को राह दिखाएगा।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2021 में शीर्ष 20 रैंक धारकों से बातचीत के दौरान मंत्री ने यह बात कही। परीक्षा का परिणाम 30 मई को घोषित किया गया था।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नये भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय भागीदार बनने की जिम्मेदारी इन नये भर्ती होने वाले सिविल सेवकों पर होगी।
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से ही प्रगति पर है और नई पीढ़ी के सिविल सेवकों पर वैश्विक पटल पर इसे शीर्ष पर ले जाने की जिम्मेदारी है।
मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी परीक्षा में सफल हो रहे हैं, जबकि पहले यह सफलता ज्यादातर अभिजात्य वर्ग के स्कूलों के छात्रों तक सीमित थी।
सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सर्वोच्च अंक लाने वालों को व्यक्तिगत रूप से नॉर्थ ब्लॉक में आमंत्रित करने और उन्हें सम्मानित करने की एक नई परंपरा शुरू की थी।
सिविल सेवा परीक्षा देने में भारतीय के छात्रों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय ओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)