नयी दिल्ली, पांच जनवरी बाहरी दिल्ली में कार से टक्कर के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना में जान गंवाने वाली युवती के परिजनों और पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुरी थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के चलते इलाके में जाम लग गया।
प्रदर्शनकारियों ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें फांसी देने की मांग की।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह कोई हादसा नहीं है। जानबूझकर ऐसा किया गया। इसे हत्या के तौर पर देखना चाहिए।”
उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि इसे हत्या का मामला मानकर प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 भी जोड़ी जाए।
उल्लेखनीय है कि नववर्ष की रात दौरान एक कार ने युवती (20) की स्कूटी को टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई थी। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY