देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार को वापस प्रसार भारती में भेजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार प्रसन्न कुमार सूर्यदेवड़ा को वापस प्रसार भारती में भेज दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार प्रसन्न कुमार सूर्यदेवड़ा को वापस प्रसार भारती में भेज दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूर्यदेवड़ा को पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण के कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया था। वह मीडिया से जुड़े कामकाज देखा करते थे।
सूर्यदेवड़ा इससे पूर्व प्रसार भारती में संयुक्त निदेशक थे।
शीर्ष न्यायालय के सूत्रों ने बताया कि उन्हें 30 सितंबर को अपने मूल कैडर में वापस भेज दिया गया।
प्रधान न्यायाधीश के पद पर न्यायमूर्ति रमण के रहने के दौरान सूर्यदेवड़ा को रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नत किया गया था।
रमण के फैसले को निरस्त करने और सूर्यदेवड़ा को प्रसार भारती वापस भेजे जाने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)