देश की खबरें | देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत, मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 22,80,566 मरीज ठीक हो गए हैं । ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर आ गयी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के 22,80,566 मरीज ठीक हो गए हैं । ठीक होने की दर करीब 75 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत पर आ गयी है ।

मंत्रालय ने कहा कि लगातार ठीक हो रहे मरीजों के कारण वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel Writes to Rahul Gandhi: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने को लेकर की गुजारिश.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मृत्यु दर भी घटी है। वर्तमान में यह 1.86 प्रतिशत है। भारत दुनिया के ऐसे देशों में शामिल है, जहां मृत्यु दर कम है।’’

पिछले 24 घंटे में 57,989 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 22,80,566 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | Re-Opening of Delhi Metro: सीएम अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील- ट्रायल बेसिस पर शुरू की जाएं मेट्रो सेवाएं.

मंत्रालय ने कहा कि एक से सात जुलाई के बीच तथा 13 से 19 अगस्त के बीच रोजाना ठीक होने वालों की औसतन संख्या में बढोतरी होती गयी।

मंत्रालय के मुताबिक, व्यापक स्तर पर जांच, संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, प्रभावी उपचार को लेकर केंद्र की नीति की बदौलत मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है और मृत्यु दर कम हो रही है ।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘ठीक होने वालों की ज्यादा संख्या और कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट ने दिखाया है कि भारत की चरणबद्ध और एहतियाती रणनीति जमीन पर नतीजे दे रही है।’’

सुबह आठ बजे अपडेट किये गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड-19 के 69,239 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 30,44,940 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 56,706 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\