देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर 92.82 फीसदी हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को बढ़कर 92.82 फीसदी हो गई जबकि 1431 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 85 हजार 706 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गई।
पटना, दो अक्टूबर बिहार में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार को बढ़कर 92.82 फीसदी हो गई जबकि 1431 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 85 हजार 706 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गई।
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से चार लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 910 हो गई है।
बुलेटिन में बताया गया कि वायरस के लिए सबसे अधिक संख्या में जांच की गति बनाए रखते हुए राज्य में पिछले 24 घंटे में एक लाख 20 हजार 128 नमूने की जांच की गई।
इसमें कहा गया कि बिहार में अभी तक 75.06 लाख नमूनों की जांच की गई है।
यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मांगा वैज्ञानिकों का सहयोग.
बिहार में पिछले एक हफ्ते में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 92 फीसदी से अधिक है।
राज्य में वर्तमान में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 12,432 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

