एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स में 16 अंक की मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में मामूली 16 अंक की गिरावट रही। एशिया और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार नुकसान में रहा।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स में 16 अंक की मामूली गिरावट

मुंबई, सात नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में मामूली 16 अंक की गिरावट रही। एशिया और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.29 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,942.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 320.59 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.05 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 19,406.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, जेएसडबल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).