COVID-19 योद्धाओं पर हुई फूलों की बारिश, भावुक हुए डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्टाफ
वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर ने किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय के प्रागंण में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर गुलाब के फूलों की बारिश की.
लखनऊ, तीन मई: वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर ने किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय के प्रागंण में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर गुलाब के फूलों की बारिश की. केजीएमयू प्रशासनिक भवन के सामने प्रागंण में विश्वविद्यालय के डॉक्टर, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ आदि एकत्रित हुए थे और करीब सवा दस बजे हेलीकाप्टर ने प्रागंण के दो चक्कर लगाकर उन पर गुलाब के फूल बरसाए.
नीचे मैदान में खड़े डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर और भारत माता की जय का उदघोष कर अपनी खुशी जाहिर की. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉक्टर और नर्सों में से कुछ इस सम्मान को देखकर भावुक हो गए.
त्रिवेंद्रम: भारतीय वायुसेना ने 'कोरोना योद्धाओं' के प्रति आभार जताने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज पर फूल बरसाए। #COVID19 pic.twitter.com/InK6Ngi6J3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2020
यह भी पढ़ें: कोरोना वॉरियर्स को देश की तीनों सेनाओं ने आसमान से पुष्प वर्षा कर किया सलाम, देखें वीडियो
केजीएमयू में कोरोना के विरूद्ध युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कोरोना योद्धा डॉ. तूलिका चंद्रा ने '' को बताया, ''यह एक भावुक और दिल को छू लेने वाला दृश्य था. हमारी आंखो में आंसू थे इतना प्यारा सम्मान देखकर. हम 18 घंटे से अधिक समय अपनी प्रयोगशाला में बिताते है लेकिन आज इस सम्मान से सारी थकान दूर हो गयी और उत्साह कई गुना बढ़ गया.''
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

