विदेश की खबरें | कीव को लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की संभावना पश्चिमी एकता को जोखिम में डाल सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव मंगलवार को पेरिस पहुंच सकते हैं जहां आधिकारिक वार्ता के एजेंडे में यूक्रेन को लड़ाकू विमानों की संभावित आपूर्ति का विषय शामिल हो सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव मंगलवार को पेरिस पहुंच सकते हैं जहां आधिकारिक वार्ता के एजेंडे में यूक्रेन को लड़ाकू विमानों की संभावित आपूर्ति का विषय शामिल हो सकता है।

कीव के अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से बार-बार अपील की है कि उसे लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि रूस की हवाई क्षेत्र में सर्वोच्चता को चुनौती देने तथा भविष्य के हमलों का जवाब देने के लिए यह जरूरी है।

माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस दोनों ही आने वाले महीनों में संभावित हमले के मद्देनजर अपने शस्त्र भंडार को बढ़ा रहे हैं। सर्दियों के मौसम में युद्ध व्यापक तौर पर रुका रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन को लड़ाकू विमान भेजने की संभावना को खारिज नहीं करता, लेकिन उन्होंने इस तरह के महत्वपूर्ण कदम से पहले अनेक शर्तें गिनाईं।

उन्होंने कहा कि इन शर्तों में तनाव नहीं बढ़ाना या रूस की जमीन पर उतारने के लिए विमान का इस्तेमाल नहीं करना शामिल है।

मैक्रों ने यूक्रेन द्वारा विमानों के लिए औपचारिक अनुरोध की भी जरूरत बताई है और पेरिस में वार्ता के दौरान यह कदम उठाया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से जब सोमवार को एक संवाददाता ने पूछा कि क्या उनका प्रशासन यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान भेजने पर विचार कर रहा है तो उन्होंने ‘नहीं’ में जवाब दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\