देश की खबरें | ओडिशा में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण करीब नौ महीने से बंद ओडिशा के धार्मिक स्थलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर कोविड-19 के कारण करीब नौ महीने से बंद ओडिशा के धार्मिक स्थलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में कमी आने के बाद अधिकारी अब श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

कोविड-19 के रोजाना मामलों की संख्या 14 नवंबर को जहां 644 थी, वहीं 14 दिसंबर को यह संख्या आधी रहकर 332 हो गई।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक ट्वीट में कहा कि जिलाधिकारियों को शक्ति दी गई है कि संबंधित पक्षों से चर्चा करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने के बाद अपने संबंधित जिलों में धार्मिक स्थलों को खोलने पर निर्णय करें।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा 23 दिसंबर से 12वीं सदी के मंदिर को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद राज्य में मंदिरों, गिरजाघरों और मस्जिदों को खोलने की मांग शुरू हो गई है।

कोविड-19 फैलने के बाद 22 मार्च से ही पूजा के सभी सार्वजनिक स्थल बंद हैं।

राज्य धर्मादा आयोग ने राज्य सरकार से अनुशंसा की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे ओडिशा में मंदिरों को फिर से खोला जाए। यह बात धर्मादा आयुक्त चित्तरंजन महापात्र ने कही।

एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच एसजेटीए ने राज्य सरकार से पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर को 23 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की अनुमति मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now