एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विमान दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद गुजरात सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

अहमदाबाद, 13 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां विमान दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद गुजरात सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक यहां हवाई अड्डे के पास गुजरात राज्य विमानन अवसंरचना कंपनी लिमिटेड (गुजसेल) के दफ्तर में आयोजित की गई थी।

बैठक में मोदी को विमान दुर्घटना के बाद के घटनाक्रम की जानकारी दी गई। हादसे में 265 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने इससे पहले दुर्घटना स्थल और शहर के सिविल अस्पताल का दौरा किया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हम सभी अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना से स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और हृदय विदारक तरीके से हुई मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।’’

बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल तथा नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू मौजूद थे।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

इस दुर्घटना में सिर्फ एक यात्री बच पाया। विमान में दो पायलट तथा चालक दल के 10 सदस्य भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).