देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के आखिरी चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण के लिए जारी मतदान के मद्देनजर उन्होंने विश्वास जताया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं के अलावा महिलाओं की भी मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी।
आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौर में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आगे आएं और अपना वोट जरूर डालें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा नारीशक्ति की मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी।’’
इस चरण में 5060 मतदान केंद्रों पर 39 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले 18 और 25 सितंबर को पहले और दूसरे चरण का मतदान हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

