देश की खबरें | देवस्थानम बोर्ड के दबाव के आगे झुके पुरोहित, अब उत्तराखंड के बाहर के लोग कर सकेंगे चारधाम यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों को इस हिमालयी मंदिर में नहीं आने देने का निर्णय, चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगाह किए जाने के बाद वापस ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उत्तरकाशी, 30 जुलाई गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों को इस हिमालयी मंदिर में नहीं आने देने का निर्णय, चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए आगाह किए जाने के बाद वापस ले लिया है।

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुरोहितों से कहा गया कि मंदिर का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम बोर्ड करता है और वे उसके आदेशों का उल्लंघन करके किसी भी तीर्थयात्री को मंदिर में आने से नहीं रोक सकते।

यह भी पढ़े |  कोरोना के मध्य प्रदेश में 834 नए मामले पाए गए, 13 की मौत: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी ने चौहान को पुरोहितों से बात करने के लिए गंगोत्री भेजा था।

चौहान ने कहा कि उपयुक्त दस्तावेजों के साथ आने वाले किसी भी तीर्थयात्री के मंदिर में आने पर कोई रोक नहीं है।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

बोर्ड ने बुधवार को पुराहितों के फैसले को ‘अवज्ञा का कृत्य’ करार देकर उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

बोर्ड चारधारम समेत उत्तराखंड के 51 मंदिरों का प्रबंधन संभालता है। उसने कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित तीर्थाटन को रफ्तार देने के लिए 24 जुलाई को राज्य के बाहर के तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा की मंजूरी दे दी थी। लेकिन मंगलवार को मंदिर के पुरोहितों ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर जनसुरक्षा के लिए उत्तराखंड के बाहर के तीर्थयात्रियों के वास्ते यात्रा बंद करने का फैसला किया था। उन्होंने पत्र भेजकर जिला प्रशासन को अपने इस फैसले की जानकारी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\