विदेश की खबरें | 'अचानक हुयी गड़बड़ी’ के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में बिजली की आपूर्ति बाधित
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को ‘‘अचानक हुयी गड़बड़ी’’ के कारण बिजली संकट पैदा हो गया जिससे आर्थिक केंद्र कराची समेत देश के दक्षिणी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी ।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ गड़बड़ी को जल्दी ठीक करने के प्रयास में जुटे हैं और आज रात तक प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी ।

ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि बिजली संकट ‘अचानक हुयी गड़बड़ी’ के कारण पैदा हुयी है।

मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, ‘‘देश के दक्षिण में कई बिजली संयंत्रों में अचानक गड़बड़ी आ गयी जिस वजह से देश के दक्षिणी हिस्से में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी है।’’ मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कराची में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

दस्तगीर ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आठ हजार मेगावाट में से अब तक 4700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हो गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में उन संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। और जैसा कि मैंने कहा कि हम देर शाम तक पूरी तरह से आपूर्ति बहाल कर देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)