देश की खबरें | मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप होने की घटना किसी के द्वारा जानबूझकर की गई हरकत हो सकती है: मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने बुधवार को कहा कि दो दिन पहले मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप होने की घटना, किसी के द्वारा जानबूझकर की गई हरकत हो सकती है।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि महानगर तथा ठाणे और नवी मुंबई में बिजली आपूर्ति ठप होना कोई “छोटा मुद्दा नहीं है।”

यह भी पढ़े | MP Bye Poll Election 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों लिस्ट, प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं.

उन्होंने कहा, “हम 400 केवी कलवा-पड़घा लाइन पर काम कर रहे थे और लोड को सर्किट एक से दो पर स्थानांतरित किया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण खारगर इकाई बंद हो गई। मुंबई में आइलेंडिंग हुई जो नहीं होना चाहिए था।”

राउत ने कहा, “इसीलिए हमें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर यह काम किया।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में ऑक्सफोर्ड में पढ़े मनीष बरियार चुनावी अखाड़े के बने ‘योद्धा’, मांग रहे वोट.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार का एक तकनीकी दल यहां है और जांच समिति भी बनाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि केंद्र का दल एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।

उन्होंने कहा कि 2011 हुई इस प्रकार की घटना की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)