एजेंसी न्यूज

Viral Video: शर्मनाक! एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा शख्स

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को हाथ ठेले पर लेकर उसका पति अस्पताल पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

Viral Video: शर्मनाक!  एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा शख्स

दमोह, 31 अगस्त : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को हाथ ठेले पर लेकर उसका पति अस्पताल पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है. घटना दमोह जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्नेह गांव में मंगलवार की है.

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है जिसमें कैलाश अहिलवाल अपनी पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाता दिखाई दे रहा है. अहिलवाल ने कहा कि मंगलवार को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन किया लेकिन दो घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं आई,जिसके बाद उन्होंने पत्नी को ठेले पर बिठाया और स्थानीय आरोग्य केंद्र ले गया जहां कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थी. यह भी पढ़ें : Jharkhand: निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को 12 सितंबर तक रिमांड में भेजा गया, बोली- मुझे फंसाया है

हट्टा ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी आर पी कोरी ने कहा कि उन्हें वीडियो मिला है और इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया क्यों नहीं कराई गई. कोरी कहा कि बाद में महिला को सरकारी एंबुलेंस में हट्टा ले जाया गया जहां उचित इलाज नहीं मिलने पर उसे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब वह चिकित्सकीय देखरेख में है

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).