देश की खबरें | कोलकाता के व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और शरद पवार को भी धमकी भरा कॉल किया था: एटीएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राकांपा प्रमुख शरद पवार के घरों पर भी इसी तरह के कॉल किए थे। एटीएस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 सितंबर शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख और राकांपा प्रमुख शरद पवार के घरों पर भी इसी तरह के कॉल किए थे। एटीएस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पलाश बोस ने ये फोन कॉल करते समय खुद को दाऊद इब्राहिम के गिरोह का सदस्य होने का दावा किया था।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में NEET परीक्षा से एक दिन पहले छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि बोस (49) 15 साल से अधिक समय तक दुबई में रहा था और कुछ साल पहले कोलकाता लौट आया था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसने ये कॉल एक सिम कार्ड का इस्तेमाल करके किया था, जो उसने दुबई से खरीदा था। बोस ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने ये कॉल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया था।’’

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बोस का दुबई में कोई संबंध था या नहीं।

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने आरोपी को उसके टॉलीगंज निवास से राउत को कथित तौर पर धमकी देने के लिए गिरफ्तार किया।

बोस ने कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में शिवसेना सांसद को धमकी देने के लिए इंटरनेट कॉलिंग सेवाओं का इस्तेमाल किया था।

राउत ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति के आईपी पते को ट्रैक किया और उन्हें उसके कोलकाता में होने का पता चला।

आरोपी का 14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\