जरुरी जानकारी | महामारी भारत को आर्थिक सुधारों से नहीं रोक सकी, अमेरिकी कारोबारियों को इससे फायदा हो सकता है: संधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी भारत को साहसिक आर्थिक सुधार करने से नहीं रोक सकी है और अमेरिकी कारोबारियों को देश के श्रम, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्रों में हुए इन सुधारों का लाभ उठाना चाहिए।

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी भारत को साहसिक आर्थिक सुधार करने से नहीं रोक सकी है और अमेरिकी कारोबारियों को देश के श्रम, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्रों में हुए इन सुधारों का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-वर्जीनिया बिजनेस राउंडटेबल में कहा कि भारत सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए कुछ क्षेत्रों को छोड़कर प्रत्येक क्षेत्र को खोल दिया है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

संधू ने कहा, ‘‘महामारी भारत को कुछ साहसिक आर्थिक सुधार करने से नहीं रोक सही है। कुछ को छोड़कर लगभग हर क्षेत्र को स्वचालित मार्ग के तहत 51 प्रतिशत से ऊपर की सीमा के साथ एफडीआई के लिए खोला गया है।’’

संधू ने इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारत में किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण सुधारों का जिक्र भी किया।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ ही श्रम, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। हमारा उद्देश्य इन खास और लोगों को ध्यान में रखकर किए गए सुधारों के जरिए निवेश, विकास और रोजगार के चक्र को तैयार करना है।’’

इस गोलमेज सम्मेलन में वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने भी भाग लिया।

संधू ने कहा कि महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, वैक्सीन विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे से सीख रहे हैं और विचारों तथा सूचनाओं की साझेदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि खासतौर से वर्जीनिया में 14 भारतीय कंपनियों ने लगभग आठ करोड़ अमरीकी डालर का निवेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\