देश की खबरें | कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने मप्र का सत्यानाश कर दिया : सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि 15 महीने की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान इस जोड़ी ने सूबे का सत्यानाश कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि 15 महीने की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान इस जोड़ी ने सूबे का सत्यानाश कर दिया।

सिंधिया, राज्य में सात महीने पहले के उस सियासी तख्तापलट के प्रमुख सूत्रधार रहे थे जिसके तहत कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के एक साथ इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में चले जाने से कमलनाथ सरकार का पतन हो गया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा सत्ता में लौट आई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: प्रदुषण को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 29 अक्टूबर को ग्रीन दिल्ली एप का करेंगे शुभारंभ.

सिंधिया ने इंदौर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर चंद्रावतीगंज कस्बे में एक चुनावी सभा में कहा, "कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की गद्दारों की सरकार को जब हमने धूल चटा दी, तो अब वे (28 सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनावों में) जनता से वोट मांगने निकले हैं।"

उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार जारी रखते हुए कहा, "इस जोड़ी ने मध्य प्रदेश का सत्यानाश किया है जिन्होंने राज्य में तबादला उद्योग चलवाया है, अवैध रेत उत्खनन चलवाया है और शराब माफिया चलवाया है।"

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: सोलन, मंडी और पालमपुर बनेंगे नगर निगम.

राज्यसभा सदस्य ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा, "वे (कांग्रेस नेता) 15 महीने वल्लभ भवन (राजधानी भोपाल स्थित राज्य सचिवालय) में बैठकर केवल नोट कमाने में व्यस्त थे।"

सिंधिया ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना भी की।

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री सूबे के साढ़े सात करोड़ लोगों का प्रतिनिधि होता है। लेकिन 15 महीने की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान जनता पर जब भी दु:ख की घड़ी आई, तो आम लोगों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ का चेहरा तक नहीं दिखा।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दूसरी ओर, शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री हैं जो छोटी-सी दुर्घटना होने पर भी जनता का दु:ख-दर्द बांटने के लिए उनके बीच पहुंच जाते हैं।"

सिंधिया, सांवेर क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, इस सभा में सिलावट मौजूद नहीं थे।

इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि एक दूरस्थ क्षेत्र में जन संपर्क के कारण सिलावट को देरी हो गई और वह सिंधिया की सभा में नहीं पहुंच सके।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा सदस्य प्रेमचंद गुड्डू को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\