एजेंसी न्यूज

Asian Games 2023: रोमांचक मुकाबले के बाद पदक से चूकी दिव्यांश पंवार-रमिता जिंदल की जोड़ी, 10 मीटर एयर राइफल में दक्षिण कोरिया ने जीता ब्रोंज मेडल

भारत के दिव्यांश पंवार और रमिता जिंदल दस एशियाई खेलों की दस मीटर एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए.

Asian Games 2023: रोमांचक मुकाबले के बाद पदक से चूकी दिव्यांश पंवार-रमिता जिंदल की जोड़ी, 10 मीटर एयर राइफल में दक्षिण कोरिया ने जीता ब्रोंज मेडल
Divyansh Panwar-Ramita Jindal (Photo Credit: TOI/X)

हांगझोउ, 26 सितंबर: भारत के दिव्यांश पंवार और रमिता जिंदल दस एशियाई खेलों की दस मीटर एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए. दक्षिण कोरिया ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीता. पार्क हाजुन और ली यूंसियो की कोरियाई जोड़ी ने 20 . 18 से जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: शानदार शुरूआत के बाद क्वार्टर फाइनल में हारी तलवारबाज भवानी देवी, चीन की याकी शाओ ने 7-15 से दी मात

बीस वर्ष के दिव्यांश और टीनएजर रमिता की शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी. दोनों क्वालीफिकेशन दौर में क्रमश: छठे और आखिरी स्थान पर रहे. दस मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में आठ निशानेबाज फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हें लेकिन मिश्रित टीम में छह जोड़ियों ने क्वालीफाई किया.

शीर्ष दो टीमों ने स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला किया जबकि बाकी चार टीमों ने दो दो के समूह में दो कांस्य पदकों के लिये खेला. कोरिया ने एक कांस्य जीता ओर दूसरा कजाखस्तान की टीम को मिला जिसने ईरानी जोड़ी को हराया.

दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पुरूष टीम के सदस्य रहे पंवार ने 314 . 3 स्कोर किया जबकि रमिता का स्कोर 313 . 9 रहा. भारतीय जोड़ी का कुल स्कोर 628 . 2 था.

भारत और कोरिया का मुकाबला कांटे का रहा. एक समय भारतीय जोड़ी 9 . 3 से आगे थी लेकिन कोरिया ने शानदार वापसी करके जीत दर्ज की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).