एजेंसी न्यूज

Baba Ka Dhaba: 'बाबा का ढाबा' के मालिक ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Baba Ka Dhaba: 'बाबा का ढाबा' के मालिक ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई
बाबा का ढाबा के मालिक ने यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ केस दर्ज कराया, (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली:  एक नवंबर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. हाल ही में 80 वर्षीय प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह लोकप्रिय हो गए. वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी. यह भी पढ़ें: Baba Ka Dhaba: वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं बाबा का ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति, बोले-लॉकडाउन की वजह से नहीं हो रही थी बिक्री, आज पूरा हिंदुस्तान हमारे साथ

उन्होंने यूट्यूबर वासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, प्रसाद ने कहा कि वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की. "

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).