देश की खबरें | बैडमिंटन में ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया अगले साल फिर शुरू होगी, कहा बीडब्ल्यूएफ ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने संशोधित कैलेंडर में पांच महीने में 22 टूर्नामेंट डालने के लिये आलोचना झेल रहे विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बाधित ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया अगले साल ही फिर शुरू होगी जिसें खिलाड़ियों के पहले से अर्जित रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे ।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई अपने संशोधित कैलेंडर में पांच महीने में 22 टूर्नामेंट डालने के लिये आलोचना झेल रहे विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बाधित ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया अगले साल ही फिर शुरू होगी जिसें खिलाड़ियों के पहले से अर्जित रैंकिंग अंक बरकरार रहेंगे ।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि इस साल संशोधित कैलेंडर में घोषित टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर नहीं माने जायेंगे । खिलाड़ियों ने कार्यक्रम को अति व्यस्त बताते हुए इसकी काफी आलोचना की थी ।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीडब्ल्यूएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बढी हुई क्वालीफिकेशन अवधि 2021 में पहले से 17वें सप्ताह के बीच होगी । इसमें स्थगित हुए, निलंबित हुए और रद्द किये गए टूर्नामेंट कराये जायेंगे । ये सारे टूर्नामेंट 2021 के 17वें सप्ताह से पहले हो जाने चाहिये ।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया है । बैडमिंटन महासंघ एक साल की क्वालीफाइंग अवधि में से आखिरी छह सप्ताह के टूर्नामेंट नहीं करा सका था ।

यह भी पढ़े | Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के 'जंगल में भीषण आग की फर्जी खबर फैलाने में विदेशी शामिल'.

इसमें कहा गया कि स्थगित ओलंपिक क्वालीफायर अगले साल भी उसी सप्ताह में होंगे जिस समय 2020 में होने थे ।

महासंघ ने यह भी कहा कि 29 अप्रैल 2019 से 26 अप्रैल 2020 के बीच खिलाड़ियों द्वारा हासिल किये गए रैंकिंग अंक भी बरकरार रखे जायेंगे ।

बीडब्ल्यूएफ ने विश्व रैंकिंग पर रोक लगा दी थी और 17 मार्च की रैंकिंग को खेल की बहाली के समय टूर्नामेंटों मेंप्रवेश और वरीयता का आधार बनाया था ।

इसने पिछले सप्ताह 2020 के बाकी सत्र के लिये संशोधित कैलेंडर जारी किया था । बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि ये टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे ।

बीडब्ल्यूएफ महासचिव थामस लुंड ने कहा कि नया प्रस्ताव सभी खिलाड़ियों के लिये हितकारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी