देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 93 पहुंची

श्रीनगर, 27 जून जम्मू कश्मीर कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 93 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले में 45 वर्षीय एक महिला की शनिवार को एसकेआईएमएस अस्पताल में मौत हो गई। उच्च रक्तचाप और अन्य रोगों के साथ उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 2948 नए मामले सामने आए, 66 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के सोपोर इलाके की 70 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार देर रात यहां एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे फेफड़ों का रोग तथा निमोनिया था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 65 करोड़ रुपए की ड्रग्स, 2 पिस्टल और 4 ग्रेनेड बरामद, 2 गिरफ्तार.

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को महिला का नमूना लिया गया और इसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

इन दो मौतों के साथ ही जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 93 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)