बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 214 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले के 22, बक्सर जिले के नया भोजपुर में 12, नालंदा में तीन, पटना एवं औरंगाबाद में दो—दो, बांका, मधेपुरा और सारण में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
पटना, 24 अप्रैल बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 214 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले के 22, बक्सर जिले के नया भोजपुर में 12, नालंदा में तीन, पटना एवं औरंगाबाद में दो—दो, बांका, मधेपुरा और सारण में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें आठ पुरुष और 13 महिलाएं हैं।
उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं और अब इनके संपर्क में आए लोगों की पता लगाया जा रहा है।
संजय ने बताया कि मुंगेर जिले के गुमटी नंबर-2 निवासी एक महिला (64) में भी आज कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बिहार में सबसे अधिक 53 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मुंगेर जिले से हैं।
रेलवे लोकोमोटिव कार्यशाला के लिए प्रसिद्ध जमालपुर में पिछले एक हफ्ते से कर्फ्यू जैसी स्थिति है।
मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिले में एक फ्लैग मार्च किया और बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वालों साथ उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जो कि बिना मास्क पहने अपने घरों से बाहर निकले थे।
संजय ने बताया कि बक्सर जिले के नया भोजपुर में छह महिलाओं और 14 महीने के एक बच्चा सहित छह पुरुषों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी।
बिहार के कुल 38 जिलों में से 20 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 53, नालंदा में 34, सिवान में 30, पटना में 26, बेगुसराय नौ, बक्सर में 20, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया एवं भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, बांका एवं औरंगाबाद में दो—दो तथा सारण, लखीसराय, वैशाली, भोजपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधेपुरा में एक—एक मामले सामने आए हैं।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
बिहार में अबतक 14,905 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

