COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 169 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,764 हो गयी है.
नयी दिल्ली, 24 फरवरी : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 169 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,764 हो गयी है.
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,85,619) दर्ज की गयी जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,52,839 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,935 हुई
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

