COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 635 नए मामले सामने आए, 11 और मरीजों की मौतें हुई
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,311 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,561 से घटकर 7,175 रह गई है.
नयी दिल्ली, 17 नवंबर : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,311 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,561 से घटकर 7,175 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 11 और मरीजों के जान गंवाने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,546 हो गई है. इन 11 मामलों में वे नौ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,175 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 386 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,29,590 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आये, 1 मरीज की मौत हुई
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन दो मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक दिल्ली और एक महाराष्ट्र का था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

