COVID-19 Update: ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच देश में कोरोना के मिले 9216 नए मरीज, 391 ने तोड़ा दम
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,216 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,15,757 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है.
नयी दिल्ली, 3 दिसंबर : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,216 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,15,757 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 391 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,70,115 हो गई है. देश में लगातार 159वें दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले 50,000 से कम ही सामने आ रहे हैं.
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई, जो कुल मामलों का 0.29 फीसदी है. यह दर मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 213 का इजाफा हुआ है. यह भी पढ़ें : Mumbai COVID-19 Update: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया, साउथ अफ्रीका से आए यात्रियों में अभी 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

