एजेंसी न्यूज

India Covid-19 Update: भारत में कोरोना के 3,962 नए मामले सामने आए, जब की उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36,244 हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आए हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 36,244 रह गई है.

India Covid-19 Update: भारत में कोरोना के 3,962 नए मामले सामने आए, जब की उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36,244 हुई
COVID-19 | Photo: PTI

नयी दिल्ली, चार: मई देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आए हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 36,244 रह गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार, संक्रमण से 22 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 5,31,606 हो गई है. इनमें संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में सात नाम जोड़े हैं. यह भी पढ़ें: Covid-19: नोएडा में तेजी से घट रहे है कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 43 नए मरीज

आंकडों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 4,49,60,678 हो गए हैं.

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है, वहीं संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है. संक्रमण से कुल 4,43,92,828 लोग ठीक हो चुके हैं.

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक टीकों की कुल 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).