Covid-19: नोएडा में तेजी से घट रहे है कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 43 नए मरीज
नोएडा में कोरोना के केस लगातार घट रहे है. विगत 24 घंटे में 1304 सैंपल की जांच के बाद 43 नए मरीज सामने आए है. वहीं 91 मरीज ठीक हुए है. सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 243 हो गई है.
नोएडा, 3 मई: नोएडा में कोरोना के केस लगातार घट रहे है. विगत 24 घंटे में 1304 सैंपल की जांच के बाद 43 नए मरीज सामने आए है. वहीं 91 मरीज ठीक हुए है. सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 243 हो गई है. 17 मरीज अस्पताल में भर्ती है और नए मरीजों में एक बच्चा भी पाजीटिव है जिसकी उम्र 18 साल से कम है. सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि भर्ती मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है. इसका मतलब ये नहीं कि कोरोना संक्रमण बढ़ नहीं सकता. लापरवाही कतई न करें, कोविड नियमों का पालन किया जाए ताकि संक्रमण पर ब्रेक लगाया जा सके. यह भी पढ़ें: India Covid-19 Update: भारत में थमी कोरोना की रफ्तार, देश में कोविड-19 के 3,720 नए मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि भर्ती मरीजों में किसी का ऑक्सीजन स्तर कम नहीं हो रहा है. उन्हीं मरीजों को भर्ती किया गया है जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है। वहीं कंट्रोल रूम से लगातार होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा जिन मरीजों की दिक्कत हो रही है वो टोल फ्री नंबर 18004192211 पर फोन कर समस्या बता सकते है.
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सब वैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रॉन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं. सूंघने और टेस्ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है. राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

