एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 237 दिनों में सबसे अधिक

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं.

COVID-19 Update: 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,37,704 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 237 दिनों में सबसे अधिक
कोविड-19 (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 22 जनवरी : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं. सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है.

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार से ओमीक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 5.43 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है. यह भी पढ़ें : Odisha: नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में बुजुर्ग व्यक्ति को 10 साल की सजा

दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.65 प्रतिशत रही. आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 71.34 करोड़ नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,60,954 जांच पिछले 24 घंटे में की गई. मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोविड-19 टीके की 161.16 करोड़ खुराकें दी गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).