एजेंसी न्यूज

COVID-19: देश में कोविड-19 के 13,433 नए मामले सामने आये, 56 मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 13,433 पर पहुंच गई।

COVID-19: देश में कोविड-19 के 13,433 नए मामले सामने आये, 56 मौत
कोविड-19 (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 2,380 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 13,433 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 56 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,062 हो गई है.

वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,433 पर पहुंच गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है. मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,093 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : Karnataka: कर्नाटक में मंत्री ने लोगों से कहा, चौथी कोविड लहर के अंदेशे को नजरअंदाज न करें

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).