COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10549 नए मामले सामने आये, कुल 488 मौते हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई. देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 152 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.
उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : भारत अन्य देशों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन आपूर्ति करने को तैयार: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

