देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 रह गई है।
नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 रह गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 302 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,924 हो गई। देश में अभी 1,48,359 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16,163 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.46 प्रतिशत हो गई है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.22 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक कुल 4,22,19,896 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। पिछले 18 दिन से दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम है।
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 176.52 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 302 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 188 और महाराष्ट्र में 23 मामले सामने आए।
आकंड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 5,12,924 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,656, केरल के 64,591, कर्नाटक के 39,866, तमिलनाडु के 37,993, दिल्ली के 26,109, उत्तर प्रदेश के 23,445 और पश्चिम बंगाल के 21,159 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

