India COVID-19 Update: भारत में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घटने में 32,814 नए केस, 11 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,357 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है.
India COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,357 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है.
आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों में गुजरात के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,56,616 हो गई है. वेबसाइट के अनुसार, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. यह भी पढ़े : India COVID-19 Update: भारत में फिर बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटे में 5,357 नए केस
आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

