COVID-19 Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,525 हुई
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,87,162 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,525 हुई.
नयी दिल्ली, तीन मार्च : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,87,162 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,525 हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,30,772 लोगों की जान गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है.
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,53,865 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं- व्हाइट हाउस
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. 2021 में चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

