एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चीन में कोयला खदान में गैस रिसने की घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 23 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चीन में कोयला खदान में गैस रिसने की घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 23 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजिंग, छह दिसंबर दक्षिणपश्चिम चीन की एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड रिसने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। वहीं एक व्यक्ति को बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना योगचुआन जिले में स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई।

यह भी पढ़े | Bhopal: कोरोना के डर से भोपाल में पति ने किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो पत्नी ने उठाया मर्दानगी पर सवाल.

यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गड्ढे में उपकरणों को नष्ट कर रहे थे और खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक होने से वे वहीं फंस गए।

खदान में दो महीने पहले ही काम रोक दिया गया था और यह बंद थी।

यह भी पढ़े | मथुरा: उत्तर प्रदेश में लड़की को अगवा करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, FIR दर्ज.

एजेंसी ने रविवार को बताया कि दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).