देश की खबरें | देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.47 लाख पहुंची, ओडिशा, असम, बिहार में तेजी से बढ़ रहे मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार को 1.47 लाख पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में प्रवासी कामगारों के अपने-अपने राज्य लौटने से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

जियो

नयी दिल्ली, 26 मई देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार को 1.47 लाख पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में प्रवासी कामगारों के अपने-अपने राज्य लौटने से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

स्थिति यह है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आने वाले दिनों के और चुनौती भरा होने की चेतावनी देते हुए इस महामारी को नियंत्रित करने और इसके उन्मूलन के लिए नयी रणनीति बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में भी बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से भी नए मामले आए हैं।

कुछ विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि प्रवासी श्रमिक लौट कर जिन क्षेत्रों में जा रहे हैं वहां सघन निगरानी की जाए।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की दर बढ़ रही है और यह कई देशों के मुकाबले बेहतर है।

संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारे देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर बेहतर हो रही है और वर्तमान में यह 41.61 प्रतिशत है। कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 15 अप्रैल के 3.3 प्रतिशत से कम होकर फिलहाल 2.87 प्रतिशत हो गया है जो दुनिया में सबसे कम है।’’

मंत्रालय ने सुबह के बुलेटिन में कहा कि देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 4,167 लोगों की मौत हुई है जबकि अभी तक 1,45,380 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोविड-19 के 6,535 नए मामले आए हैं और संक्रमण से 146 लोग की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 80,000 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 60,000 से ज्यादा लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

लेकिन, मंगलवार रात साढ़े नौ बजे तक विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से को मिली सूचना के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,47,505 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि संक्रमण से 4,268 लोग की मौत हुई है। वहीं इलाज के बाद 63,500 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड