एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,649 नए मामले सामने आये, 36 और लोगों की मौत हुई

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,649 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 96,442 हो गई.

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10,649 नए मामले सामने आये, 36 और लोगों की मौत हुई
कोविड-19 (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,649 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,68,195 हो गई, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 96,442 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,452 हो गई. इन 36 मामलों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 96,442 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 64 मामलों की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : Tomato Flu से हो जाएं सावधान, SARS-CoV-2, मंकीपॉक्स, डेंगू, चिकनगुनिया से संबंधित नहीं है वायरस- केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).